ज़रा हटके
21-Feb-2026
...


-बदबू आने पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख कांप गई रुह रोम,(ईएमएस)। इटली के पेरुगिया में एक पालतू पिटबुल डॉग ने अपने मालिक का शरीर काटकर जश्मी कर दिया जिससे मालिक की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके 3 पालतू डॉग्स कई दिनों तक उसका शरीर खाते रहे और जब बदबू आने लगी तब जाकर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, जब अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा तो पुलिसवाले अंदर का नजारा देखकर हैरान गए। इस शख्स का आधा शरीर गायब था और कुत्तों की हालत देखकर कोई अंदर जाने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इतनी खौफनाक मौत पाने वाले शख्स की पहचान 52 साल के सल्वातोर एलेग्रुची के रुप में हुई, जिन्होंने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए 3 पिटबुल डॉग्स पाले थे वो अपार्टमेंट में मृत पाए गए और उनके शरीर का आधा हिस्सा उन्हीं के तीन ‘पिटबुल’ कुत्तों ने खा लिया था। यह दिल दहला देने वाला मंजर तब सामने आया जब कई दिनों तक संपर्क न हो पाने पर उनकी भतीजी ने पुलिस को सूचना दी। जब अधिकारी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो वहां की दुर्गंध और खौफनाक दृश्य देखकर रूह कांप गई। जानकारी के मुताबिक इटली के गुआल्डो टाडिनो गांव में रहने वाले सल्वातोर अपने अपार्टमेंट में बिल्कुल अकेले रहते थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक सल्वातोर की मौत करीब चार दिन पहले किसी अचानक बीमारी की वजह से हुई थी। घर के अंदर बंद उन तीन पिटबुल कुत्तों को चार दिनों तक न तो खाना मिला और न ही पानी। भूख से पागल हो चुके इन बेजुबानों ने आखिर में अपने ही मालिक के बेजान शरीर को अपना खाना बना लिया। उधर सल्वातोर की भतीजी उन्हें लगातार कॉल किए जा रही थी, जिसका कोई जवाब नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से उसे किसी अनहोनी का शक हुआ। 15 फरवरी को जब पुलिस और फायरफाइटर मौके पर पहुंचे, तो घर से उठती तेज गंध सब कुछ बयां कर रही थी। जब रेस्क्यू टीमें अंदर दाखिल हुईं, तो वे तीनों पिटबुल काफी हिंसक थे। इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की पशु चिकित्सा सेवा ने तीनों कुत्तों को अपने कब्जे में ले लिया है, जहां उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच की जाएगी। सिराज/ईएमएस 21 फरवरी 2026