ज़रा हटके
21-Feb-2026
...


लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन की एक महिला ने अपने ऊंचे कद को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। उसके ऊंचे कद कारण कभी लोग उसका मजाक उडाया करते थे वे ही आज उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर है। ब्रिटेन के ब्रिस्टल में रहने वाली 26 वर्षीय अमीरा इवेंस की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। अमीरा की लंबाई 6 फीट 7 इंच है, जिसकी वजह से उन्हें बचपन से ही तानों, मज़ाक और बुलींग का सामना करना पड़ा। स्कूल में लड़के उन्हें ‘खंभा’ और ‘अजीब’ कहकर चिढ़ाते थे, उनकी लंबी टांगों का मजाक उड़ाया जाता था। इससे उनके मन में अपने शरीर को लेकर हीन भावना पैदा हो गई थी। अमीरा बताती हैं कि स्कूल में वे हमेशा सबसे लंबी लड़की थीं, उनका शरीर दुबला-पतला और एथलेटिक था। हाथ-पैर से लेकर जूतों का साइज तक सामान्य लड़कियों से बड़ा होने के कारण वे खुद को भीड़ में अलग-थलग महसूस करती थीं। उन्हें लगता था कि वे कभी आकर्षक नहीं दिख पाएंगी, क्योंकि ब्रिटिश महिलाएं आमतौर पर इतनी लंबी नहीं होतीं। लेकिन यह सोच तब बदली जब वे यूनिवर्सिटी पहुंचीं। पढ़ाई के दौरान अतिरिक्त कमाई के लिए उन्होंने वेबकैमिंग शुरू की। शुरुआत में उन्हें संदेह था कि कोई उन्हें पसंद करेगा, मगर जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका ऊंचा कद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वेबकैमिंग की दुनिया में उनकी लंबाई और शारीरिक शक्ति ने उन्हें एक विशेष मार्केट में तेजी से लोकप्रिय बना दिया। लोग उन्हें ‘डोमिनेट्रिक्स’ अवतार में देखना पसंद करने लगे। उस समय अमीरा ओलंपिक वेटलिफ्टिंग का अभ्यास भी करती थीं, जिससे वे इतनी ताकतवर थीं कि किसी भी औसत कदकाठी वाले पुरुष को आसानी से उठा सकती थीं। आज उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी लंबी टांगों के फैन दुनिया भर में मौजूद हैं। अमीरा बताती हैं कि उनके पास आने वाले पुरुष अक्सर उनसे अजीब अनुरोध करते हैं—कुछ चाहते हैं कि वे उन्हें गोद में उठाएं, कुछ ‘कुचलने’ का नाटक करने को कहते हैं। कई पुरुष उनसे फलों, अंडों या खिलौनों पर खड़े होने का अनुरोध भी करते हैं। वे उनसे वजन और शरीर का माप बताने के लिए भी कहते हैं। अमीरा मानती हैं कि दुनिया में ऐसे लाखों पुरुष हैं, जो हर तरह के बॉडी टाइप को पसंद करते हैं और उन गुणों को भी सराहते हैं जिन्हें हम अक्सर अपनी कमी समझकर छिपाते हैं। यह पेशा न केवल अमीरा को आर्थिक रूप से मजबूत बना चुका है, बल्कि उन्होंने खुद से प्यार करना भी सीख लिया है। अब वे ऊंची एड़ी के जूते पहनने से नहीं हिचकतीं। भले ही कुछ लोग ऑनलाइन ट्रोल करने की कोशिश करते हों, लेकिन अब उन्हें इन बातों का कोई असर नहीं होता। बता दें कि दुनियाभर में कई लोग अपनी असामान्य शारीरिक बनावट के कारण चर्चा में रहते हैं। अधिकतर ऐसे लोगों को जीवन में उपहास और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कई बार यही असामान्यता उनके लिए सफलता का दरवाज़ा भी खोल देती है। सुदामा/ईएमएस 21 फरवरी 2026