क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। (ईएमएस)। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी स्मृति में मासिक वर्सी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया तथा बबल भाई साहेब ने गुरबाणी और कीर्तन प्रस्तुत कर साध-संगत को निहाल किया। विश्व कल्याण और शांति के लिए सामूहिक अरदास भी की गई। सेवादारों ने बताया कि मान्यता है कि वर्सी उत्सव पर संत माता अद्दी अम्मा के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पाँच मोमबत्तियां प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, दीपक लालवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी सहित अनेक सेवादारों का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने संत माता अद्दी अम्मा के प्रति आस्था प्रकट करते हुए आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बताया। मनोज राज 21 फरवरी 2026