शिवपुरी ( ईएमएस ) जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला । नाबालिग की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता जयपुर में मजदूरी करता है। वह जब भी अपने गांव आता था, तब अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। इस बार यह घटना परिजनों के सामने हुई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार , यह घटना 20 फरवरी की रात को हुई। नाबालिग अपनी दादी के साथ सो रही थी, तभी रात करीब 9 बजे आरोपी पिता वहां पहुंचा। उसने बेटी को जबरन कमरे में ले जाने की कोशिश की। नाबालिग की दादी ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। जब तक दादी ने नाबालिग के भाइयों और ताऊ को बुलाया, तब तक आरोपी घटना को अंजाम दे चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |