राज्य
21-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 9 महीने के भांज की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला बेहोशी की हालत में मिली। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला पर अपने एक साल नौ महीने के भांजे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, महिला अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित बताई जा रही है। इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया वो चौंका देने वाला है। पुलिस के अनुसार, महिला बच्चे को पार्क में खेलने के लिए लेकर गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे पार्क से शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एक माली राहुल ने बताया कि शोर सुनते ही वह दौड़कर वहां पहुंचे, जहां महिला बच्चे को गोद में लिए बैठी थी। राहुल ने बताया कि हम लोग लंच के बाद बैठे थे तभी आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो महिला की गोद में बच्चा था। नजदीक जाकर देखा तो बच्चा मर चुका था। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर टीम पहुंची तो महिला बेहोशी के हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा ओल्ड सीलमपुर का रहने वाला था और अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। यहीं पर महिला ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/फरवरी/2026