राष्ट्रीय
22-Feb-2026


जांच में सामने आया मौजूदा अलाइनमेंट भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील मंडी,(ईएमएस)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के पंडोह-टकोली खंड की झलोगी सुरंग की अलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा। बरसात में पहाड़ दरकने से सुरंग के पोर्टल को हुए नुकसान के बाद विशेषज्ञों ने इसे पहाड़ के और अंदर की ओर शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। सुरंग की लंबाई करीब 600 मीटर बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में 1400 मीटर लंबी सुरंग अब करीब दो किलोमीटर की हो जाएगी। पिछले साल मानसून में भारी बारिश के चलते पहाड़ दरकने से सुरंग के पोर्टल समेत करीब 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे करीब आठ माह से आवाजाही बंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच में सामने आया कि मौजूदा अलाइनमेंट भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। बार-बार दरक रहे पहाड़ को देखते हुए स्थायी समाधान की जरूरत है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आस्ट्रेलिया के सिविल एवं भू-तकनीकी विशेषज्ञ ने सुरंग का जायजा लिया। उन्होंने विस्तृत तकनीकी अध्ययन के बाद सुझाव दिया कि सुरंग को ज्यादा स्थिर चट्टानी हिस्से की ओर मोड़ा जाए, जिससे भविष्य में भूस्खलन का खतरा कम हो सके। माना जा रहा है कि एनएचएआइ अगर विशेषज्ञ की रिपोर्ट के आधार पर नई अलाइनमेंट का प्रारूप तैयार करता है तो सुरंग का नया पोर्टल थलौट के पास बनेगा। पहाड़ के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा हुई है। सुरंग बंद होने से यहां डबललेन मार्ग से आवाजाही हो रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक ने गत दिनों अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की समीक्षा की थी। बैठक में कहा गया था कि सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सिराज/ईएमएस 22फरवरी26 ------------------------------------