क्षेत्रीय
22-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में चल रही Global AI Summit सुर्खियों में व चर्चित रही है जिसमें करीबन 119 देशों से बड़े-बड़े दिग्गज शामिल रहे हैं, लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है आधुनिक व विकसित दुनिया की पहचान।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने लोगों की जीवन को हर मायने में धीरे-धीरे सुलभ बनाने का निरंतर कार्य किया है। देश में चल रहे इस Global Summit का ध्येय ही सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है। भारत मंडपम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राजनाथ , स्मृति ईरानी जी, यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव जी, देश व विदेश से आए बड़े दिग्गज उद्योगपति बिलग्रिट्स, मुकेश भाई अंबानी, natrajan chandrasekhran ( chairman tata & sons),Brad smith(president Microsoft), सुंदर पिचाई(CEO Google), शांतनु नारायण(CEO Adobe) व विदेशी डेलिगेट्स ने ................... इसी बीच ग्वालियर की बेटी आस्था जैन ने भी देश में चल रहे Globle AI Summit में हिस्सा लिया, आस्था भारत मंडपम के मंच से बताती है आने वाले युग में AI कितना प्रबल होगा, लोगों की जिंदगी में कितना बदलाव लाएगा व कितना महत्वपूर्ण साबित होगा, AI के साथ भारत आने वाले समय में कितना विकसित हो चुका होगा। आस्था AI को अवसर के रूप में देखती है, जहां लोगों में भ्रम है AI लोगों से लोगों का काम छीन लेगा वही आस्था बताती है लोगों ने ही AI का निर्माण किया है और यह आने वाले समय में लोगों का काम केवल आसान करेगा जिससे लोगों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, बताते चलें इस जांबाज बिटिया ने अपनी इंजीनियरिंग की विशेषज्ञता भी आने वाले दौर को देखते हुए AI में ही किया है और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरती हुई मल्टीनेशनल कंपनी Cognizant में कार्यरत है।