इन्दौर (ईएमएस) विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा एवं जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जिटो) लेडीज़ विंग, इंदौर चैप्टर ने साइबर पीस यात्रा के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल ने एनसीआरपी के आँकड़ों के संदर्भ में फनिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन व सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली मनोवैज्ञानिक रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, 1945 व राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी दी। आनंद पुरोहित/ 22 फरवरी 2026