बुजुर्ग महिला को गुमराह कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए थे फरार दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साले, दूसरा आरोपी धार में ताला लगाकर परिवार संग हुआ फरार पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम को सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिली सफलता हरिद्वार (ईएमएस)। अलमारी की चांबी बनाने की आड में उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने वाले एक आरोपी को पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने मधय प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साला परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के पास से चोरी किये गये गहनों से एक सोने की अंगूठी बरामद की है। जबकि अन्य जेवरात साले के पास होने की जानकारी दबोचे गये आरोपी द्वारा दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि संदीप धीमान पुत्र स्व. राधोश्याम धाीमान निवासी एफ-64 शिवालिकनगर रानीपुर हरिद्वार ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी बुजुर्ग माता जी ने 09 फरवरी को अलमारी की चांबी खो जाने पर अलमारी की दूसरी चांबी बनबाने के लिए दो लोगों को घर में बुलवाया था। चाबी बनाने वाले दोनों लोगों ने बुजुर्ग महिला के घर में अकेला होने का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला को बातों में लगाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें सीआईयू टीम को भी शमिल किया गया। पुलिस टीम घटना स्थल समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए मिले अहम सुराग की पीछा करते हुए मधय प्रदेश जा पहुंची। पुलिस टीम ने मधय प्रदेश में मिले अहम सुराग के आधार पर एक मकान में छापा मारकर एक आरोपी को दबोच लिया। जिसके पास से उड़ाये गये जेवरात में से एक सोने की अंगूठी बरामद की गई। कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गोविन्द छाबडा पुत्र दलबीर छाबडी निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश बताते हुए कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में उक्त घटना को अपने साले के साथ अंजाम देना कबूल करते हुए खुलासा किया कि वह अलमारी से चोरी किये गये अन्य जेवरात उसके साले के पास है। पुलिस टीम ने गिरफ्त में आये गोविन्द छाबडा की निशानदेही पर छापा मारा गया तो पुलिस टीम पहुंचने की भनक लगते ही दूसरा आरोपी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम दबोचे गये आरोपी को हरिद्वार लेकर पहुंची। जिसको दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस टीम शेष जेवरात लेकर फरार हुए दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना का खुलासा कर आरोपी को मधय प्रदेश से गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा, गैस प्लांट चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल दीप गौड, कांस्टेबल गम्भीर तोमर, कांस्टेबल सुमन डोबाल, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट और कांस्टेबल वसीम शामिल रहे। (फोटो-12) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 फरवरी 2026