आधा दर्जन मकान मालिकों पर किरायेदारों का सत्यापन ना करने पर ठोका जुर्माना हरिद्वार (ईएमएस)। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, होटल व ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत संजयनगर टिबडी एवं टिहरी विस्थापित कालोनी में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, होटल व ढाबो पर कार्य करने वाले एवं बिना सत्यापन के घूम रहे संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 46 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 06 मकान मालिको के 60 हजार का कोर्ट चालान किया गया। रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित व जागरूक किया गया, साथ ही होटल व ढाबो में कार्य करने वाले व्यक्तियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 फरवरी 2026