कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल निहारिका क्षेत्र अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, कोरबा में श्री राधाकृष्ण मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम 23 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक विभिन्न अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार 23 फरवरी सोमवार को शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 24 फरवरी प्रातः 8:30 बजे पूजा प्रारंभ होगी। 25 फरवरी बुधवार को सुबह 8:30 बजे हवन-पूजन आयोजित किया जाएगा, जबकि 26 फरवरी गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह के समापन अवसर पर 26 फरवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भोग भंडारा का आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से शामिल होने अपील की गई है। यह कार्यक्रम राधाकृष्ण सेवा समिति एवं समस्त डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगरवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।