23-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इन्दौर के एमवाय अस्पताल की एचआइवी/एआरटी यूनिट के आसपास बिल्लियों के घूमने-फिरने के मामले को गंभीर मानते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसे स्वच्छता संबंधी लापरवाही मान अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को नोटिस जारी किया है। एम वाय अस्पताल के डीन डॉ अरविंद घनघोरिया ने जारी नोटिस में संपूर्ण अस्पताल परिसर का तत्काल निरीक्षण करने, पशुओं की उपस्थिति समाप्त कराने तथा हाउसकीपिंग व पेस्ट कंट्रोल एजेंसी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संक्रमण नियंत्रण और जैव-सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा दैनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 23 फरवरी 2026