23-Feb-2026
...


- प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच‎ ‎किया रेफर पटना (ईएमएस)। अथमलगोला थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पटना से पूर्णिया लौट रही एंबुलेंस और अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे में मृतकों की पहचान अंजुम खातून (पति: बदरुद्दीन साह, पारसमणी, पूर्णिया) और राज किशोर सिंह (पिता: बुद्धिमान सिंह, करैली बारी, किशनगंज) के रूप में हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस कब्जे में ले ली है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।