23-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे पहनकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस दौरान कहा कि अमेरिका से हुई ट्रेड डील अमेरिका के किसानों के हित में है, जबकि भारत के किसानों को इससे काफी नुकसान होगा। यही कारण है कि हम लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल राहुल गांधी भी भोपाल पहुंचेंगे। किसानों के हित की लड़ाई पूरे देश में लड़ी जाएगी और इसमें हमारे शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। वीरेंद्र/ईएमएस/23फरवरी2026