निगम मुख्यालय में किया प्रदर्शन जबलपुर, (ईएमएस)। सोमवार को जबलपुर शहर के ग्रीन सिटी के के समीप नगर निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा एक नाले में मृत गाय को फेंकते देख क्षेत्रीय लोगों के साथ बजरंग दल ने इसका विरोध किया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकता नगर निगम मुख्यालय में एकत्र हुए जहां उन्होंने प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में बजरंग दल के गौरव राजपूत ने बताया कि नियमानुसार मृत जानवरों एवं गौ-वंश को दफनाने या जलाने के सख्त निर्देश हैं परंतु इसके बावजूद निगम के मातहत अधिकारी खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर मृत गौ-वंश को नाले में फेंक रहे हैं। बजरंग दल पदाधिकारियों के मुताबिक एक मृत मवेशी के लिए निगम 3 हजार ही राशि वसूलता है परंतु इसके बावजूद मूक पशुअं की अंत्येष्टि करने की बजाए गौ-वंश को नाले में फेंकने से बाज नहीं आ रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि नगर निगम के सहायक फायर अधीक्षक राजेंद्र पटेल से जब इसकी शिकायत की गई तो उन्होने कोई कार्रवाई करने की बजाए उल्टा फोन पर धमकाना और गलत बातें करना शुरू कर दिया। बजरंग दल का कहना है कि जब एक मृत मवेशी पर 3 हजार लिया जा रहा है तो आखिर पैसा किसकी जेब में जा रहा है। गौवंश की विधिवत अंत्येष्टि की बजाए खुलेआम नाले में फेंककर रूपयों को अंदर किया जा रहा है। बजरंग दल ने चेतावनी दी कि यदि आगे से ऐंसा फिर किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अजय पाठक / मोनिका / 23 फरवरी 2026/ 02.44