राज्य
23-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पवित्र माह रमजान के दौरान जरूरतमंद रोजेदारों की मदद के लिए शहर में मदनी भाइयों द्वारा सेहरी वैन सेवा की शुरुआत की गई है। यह वैन खास तौर पर शहर में आने-जाने वाले मुसाफिरों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों तक सेहरी पहुंचाने का कार्य करेगी, ताकि कोई भी बिना सेहरी के रोजा रखने के लिए मजबूर न हो। आयोजकों के अनुसार यह सेहरी वैन पूरे रमजान महीने शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय रहेगी और फोन कॉल मिलने पर समय पर सेहरी उपलब्ध कराएगी। इस पहल का उद्देश्य इंसानी खिदमत और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस सेवा को शुरू करने में हाजी मोहम्मद जावेद अत्तारी, हाफिज इमरान अत्तारी और कांग्रेस नेता आजम खान सहित कई समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026/ 02.47