राज्य
23-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। दिल है कि मानता नहीं ..., लागी छुटे न..., का करूं सजनी..., ये गलियां ये चौबारे..., हमसफर मेरे हमसफर... ऐसे ही प्रणय निवेदन एवं वैवाहिक गीतों की सुमधुर कर्णप्रिय प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित संगीत प्रेमी भाव विभोर रहे एवं तालियों की गड़गड़ाहट से हर कला साधक को प्रोत्साहित करते रहे अवसर था ममत्व संगीत के तत्वावधान में आयोजित सांगीतिक संध्या का। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, समाजजन, नागरिकगण एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेम की भावना को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना तथा प्रेम, एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा। सांगीतिक संध्या में एक से बढ़कर एक गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। श्रोताओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। ममत्व संगीत के अध्यक्ष दीपक पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था निरंतर संगीत, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज में रचनात्मक चेतना का प्रसार कर रही है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रेम, आनंद, वैवाहिक संगीत एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति से सुरों और स्वर लहरियों की प्रेमिल भावना के साथ संपन्न यह सांगीतिक संध्या उपस्थित जनसमूह के लिए स्मरणीय रही। कार्यक्रम में कला साधक रंजना गुप्ता, दीपक डेनिम, सुषमा पाठक, मनीष श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, एच के सायलवार, सुनीता जायसवाल, मोहन ताम्रकार, उदय बेडेकर, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रहलाद चौरसिया, अशोक शर्मा, अमरजीत सिंह मल्होत्रा, कमल ताम्रकार, साक्षी सराफ, सरोज सोंधीया, यामिनी शुक्ला,रजनी राजपूत, पूर्णिमा अग्रवाल,अनुकंपा नायक, किशोर तम्हाने,विजय केशरवानी, डॉ अनिल वाजपेई, प्रभात नवाथे, विजय बैन, अभय नायक, आर के कांबले, विजय जाटव, संतोष वर्मा, अर्जुन सिंह सोमवंशी, राजेंद्र सिंह, दिलीप कटारिया एवं दीपक पचौरी ने गीत गायन किया। कार्यक्रम में डॉ अखिलेश गुमास्ता जी को विश्व रामायण कॉन्फ्रेंस के जबलपुर में आयोजन हेतु संस्था द्वारा शॉल, श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्र। में सम्मानित अतिथियों राजेश पाठक, के के शुक्ला, बलविंदर मान, महेश स्थापक, के के शर्मा,डॉ संध्या उपाध्याय, अनिल चम्पुरिया,उदय बेडेकर, जस्सी संधू, संतोष चंदेलिया, डॉ अरुण मिश्रा, देवेंद्र गोटिया,दिवाकर शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिल्पा तम्हाने, राजेश पाठक एवं आभार दीपक पचौरी ने व्यक्त किया। सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026/ 02.51