- पीड़िता ने भोपाल के तीन युवको सहित महिला के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन महिला ने भोपाल में तीन युवकों पर दुष्कर्म और एक महिला पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है। आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता रविवार रात अपने रिश्तेदार के साथ बागसेवनिया थाने पहुचीं और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था, और अनजान लोगों से मेलजोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया। - दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी पहचान मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ब्यूटीशियन ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2024 में 31 दिसंबर को शाहपुरा स्थित एक होटल में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। पहचान बढ़ने पर दोनों साथ रहने लगीं। बाद में जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा नामक युवती के पास शिफ्ट हो गई। वहॉ रहने के कुछ समय बाद पीड़िता को जानकारी लगी की उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर अपना धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है। - नशीला पदार्थ पिलाकर किया था रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया की नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने के बहाने ले गई। वहां अमरीन के भाई बिलाल पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए अलग-अलग समय पर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। उसका यह भी आरोप है की उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया। - अहमदाबाद में भी दुष्कर्म करने का आरोप दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी का कहकर अपने साथ अहमदाबाद ले गई, वहॉ यासिर नाम के युवक से उसे मिलवाया गया। पीड़िता का आरोप है, कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ में अपने मामा के घर चली गई। हाल ही में सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान एक अन्य युवती ने भी अमरीन और उसके साथियों पर इसी तरह के आरोप लगाए। इसके बाद पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ भोपाल आई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है, कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - शादी पार्टियो में वेटर का काम करने वाली एक और पीड़िता आई सामने अमरीन और बिलाल (चंदन) की करतूतों के खिलाफ एक और पीड़िता सामने आई है। जानकारी के अनुसार उस युवती ने पुलिस को बताया है की कि शादी पार्टियों में वेटर का काम करती है। साल 2025 में दीवाली के दिन उसकी अमरीन से आशिमा मॉल के पास मुलाकात हुई। अमरीन ने उसे फिक्स इनकम का झांसा देकर अपने घर नौकरी करने के लिए मना लिया। अमरीन उससे घरेलू काम कराने लगी। उस समय पीड़िता अशोका गार्डन इलाके में रहते हुए दो महीने तक अमरीन के घर बस से आना-जाना करती रही। दो महीने बाद अमरीन ने उसे अपने ही घर में रहने की सलाह दी। उसकी बातों में आकर वह उसके घर में रहने लगी। वहॉ मौका पाकर चंदन यादव ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद चानू और यासिर ने भी उसके साथ अलग-अलग समय पर रेप किया। पीड़िता का यह भी आरोप है की बाद में आरोपी उससे देह व्यापार भी कराने लगे। छत्तीसगढ़ की पीड़िता से सोशल मीडिया पर चैट के दौरान हुई बातचीत में उसे पता लगा कि उसके साथ भी ठीक वैसा ही किया गया है, जैसा छत्तीसगढ़ की पीड़िता के साथ किया गया था, तब छग से आई पीड़िता और भोपाल रेप पीड़िता एक साथ बागसेवनिया थाने पहुंची और शिकायती आवेदन दिया। भोपाल रेप पीड़िता के आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया है। जुनेद / 23 फरवरी