राज्य
23-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया। रिटर्निंग ऑफिसर ने 79 प्रत्याशियों को निलंबित किया था। हालांकि, स्पष्टीकरण के बाद 63 प्रत्याशियों का निलंबन वापस ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 79 प्रत्याशियों को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। हालांकि, बाद में संबंधित प्रत्याशियों द्वारा स्पष्टीकरण और जवाब दाखिल किए जाने के बाद समीक्षा की गई। जांच के बाद 63 प्रत्याशियों का निलंबन वापस ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, मतगणना के दौरान नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है और चुनाव अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल शेष प्रत्याशियों के मामलों को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है और चुनाव प्राधिकरण द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/23/फरवरी/2026