मुंबई (ईएमएस)। वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने 43 रन बनाए। वे टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन का योगदान दिया। विंडीज की ओर से गुडकेश मोती ने 4 विकेट झटके। जबकि अकिल हुसैन ने 3 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने फिफ्टी लगाई। हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रिचर्ड नगारवा को 2 विकेट मिले। सुबोध/२३-०२-२०२६