बिलासपुर (ईएमएस)। देसहा गडरिया पाल समाज बिलासपुर संभाग का दो दिवसीय अधिवेशन पीथमपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में सामाजिक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान संभागीय संगठन का निर्वाचन भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।सामज के नारायण प्रसाद पाली ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों का चयन आम सहमति से किया गया।संरक्षक मंडल में जोत रामपाल राघव भार्गव एवं लखन लाल भार्गव को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर राजकुमार पाल का चयन किया गया, जबकि संतोष पाल को सचिव नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में ईश्वर पाल को जिम्मेदारी मिली।महामंत्री पद पर शिव शंकर भार्गव, राजकुमार एवं मनोज कुमार भार्गव को नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ में सरस्वती पाल को अध्यक्ष, ममता पाल को उपाध्यक्ष, गिरीश पाल को सचिव एवं उमा पाल को सह-सचिव बनाया गया।इस दौरान समाज के संरक्षक, वरिष्ठजन, युवा वर्ग, माताएं एवं बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। समाज विकास पर रहा विशेष जोर अधिवेशन में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने समाज के सर्वांगीण विकास और आपसी समन्वय को बढ़ाने का संकल्प लिया। मनोज राज 24 फरवरी 2026