- ग्राम पंचायत पिपल्हेडा सरपंच, सचिव पर भी कार्यवाही राजगढ़(ईएमएस)l जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं। इस सप्ताह नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुन कर मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है। मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ता श्री सचिन मेवाड़े द्वारा बताया गया कि फलोदी कालोनी वार्ड 15 नगर पालिका राजगढ़ में कालोनी में पानी की पाईप लाईन नहीं हैं। जिससे रहवासियों को पानी की काफी समस्या हो रही हैं। कलेक्टर ने शिकायत की जांच करने पर सीएमओ राजगढ़ द्वारा बताया गया कि पानी के लिए नई लाईन डाली जा रही है। टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही शिकायत को लंबे समय से लंबित रखने पर सीएमओ राजगढ़ व सब इंजिनियर राजगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में अवैध नल कनेक्शन का सर्वे कर सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शिकायतकर्ता जावेद कुरैशी द्वारा बताया गया कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका खिलचीपुर में उन्हे आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जिससे आवेदक को काफी समस्या हो रही हैं। कलेक्टर ने नगर पालिका खिलचीपुर के 40 प्रधानमंत्री आवासों का दो सप्ताह में जांच दल द्वारा सत्यापन करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता मोहन सहरिया द्वारा बताया गया कि उनके पिता श्री मदनलाल नगर पालिका नरसिंहगढ़ में गैंगकुली के पद पर कार्यरत थे, उनकी सेवानिवृत्ति हो गई हैं। जिससे उन्हें पीएफ व एनपीएस का पैसा नगर पालिका द्वारा नहीं दिया जा रहा है। शिकायत की जांच में नगर पालिका द्वारा पीएफ व एनपीएस का भुगतान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत संतुष्टि पूर्वक बंद कर दी गई है। शिकायतकर्ता अजय बैरागी द्वारा बताया गया कि ए.बी. सेल्स कार्पोररेशन भोपाल प्रोपराईटार अजय बैरागी द्वारा नगर परिषद सुठालिया द्वारा में द्रारा स्काई लिफ्टा फेब्रिकेशन का कार्य 2024 किया गया था। जिसका भुगतान 10 लाख 48 हजार रूपये आज तक नहीं किया गया हैं। शिकायत की जांच उपरांत कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नगर परिषद अध्यक्ष सुठालिया व लेखापाल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता निर्मल नागर द्वारा बताया गया कि ग्राम पिपल्हेडा में नल जल योजना के तहत पाईपलाईन फूड गई हैं। मेरे मकान के आसपास पानी भर गया है, जिससे आवेदक को काफी समस्या हो रही हैं। शिकायत की जांच में पता चला की पाईपलाईन नगर पालिका ब्यावरा की है। जिसका रिपेयरिंग के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। साथ ही कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पिपल्हेडा सरपंच व सचिव को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। -निखिल/राजगढ़/24/2/2026