क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुये अतुल पटवारी, पटवार हल्का खोहरी तहसील बानसूर जिला कोटपूतली - बहरोड द्वारा 15000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी अलवर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को उसके स्वयं के नाम व उसकी भाभी के नाम से ग्राम खोहरी तहसील बानूसर में साढ़े पांच बीघा जमीन दिनांक 22.01.2026 को खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री भी दिनांक 22.01.2026 को तहसीलदार बानसूर के कार्यालय में करवाई थी। उक्त खरीदी गई भूमि के इन्तकाल खोलने के लिये व रहन का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन हटाने के लिये हल्का पटवारी अतुल द्वारा परिवादी से 15000/- रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। दौराने सत्यापन दिनांक 06.02.2026 को 15000/-रूपये की मांग करना पाया गया।जिस पर ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम श्री अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी श्री शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री अतुल पटवारी, पटवार हल्का खोहरी तहसील बानसूर जिला कोटपूतली बहरोड को परिवादी से 15000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। अशोक शर्मा/ 5:40 बजे/24 फरवरी 2026