क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। वाडा बलिजा तेलुगु समाज भिलाई द्वारा रविवार को सतनाम भवन में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में बिलासपुर वाडा बलिजा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शहर से पहुंचे समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।बिलासपुर से एन. रमना मूर्ति, बुड्डा रामाराव, डॉ. साबर राजू, एन. गोविंद राजू, पोट्टी भीष्मा राव, जी. राजा राव, पोक्कल्ला श्रीनिवास राव, जी. धर्मा राव, बुड्डा शंभा मूर्ति, बी. पापा राव, एस. वेंकट रमना, पप्पू गुरुमूर्ति, ए. वेंकट राव, बैपल्ली मोहित कुमार, पोक्कल्ला नुक राजू सहित अन्य प्रतिनिधि मंडल कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा व संगठन को बताया समाज विकास की कुंजी कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और सामाजिक सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार और मजबूत संगठन आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बिलासपुर-भिलाई समन्वय पर हुई चर्चा बिलासपुर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भिलाई समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर भविष्य की योजनाओं, सामाजिक गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। दोनों शहरों के समाजजनों के बीच बेहतर समन्वय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत करने पर सहमति बनी। तेलुगु संस्कृति की झलक, भाईचारे का दिया संदेश कार्यक्रम में तेलुगु संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण उल्लास और भाईचारे से सराबोर हो गया। पारंपरिक प्रस्तुतियों ने समाज की सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रदर्शित किया। मनोज राज 24 फरवरी 2026