महिला टीम की कमान तान्वी के पास मुलहेम एन डेर रूर (ईएमएस))। किदांबी श्रीकांत की अगुवाई में भारतीय बैडमिंटन टीम जर्मन ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। पुरुषों एकल विश्व रैंकिंग में 32वें नंबर सके खिलाड़ी श्रीकांत का प्रयास इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करना रहेगा। इससे पहले हुए इंडिया ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स में वह क्वाटर्र-फाइनल से बाहर हो गये थे। पुरुषों के एकल मुख्य ड्रॉ में श्रीकांत के साथ भारत के ही किरण जॉर्ज और थारुन मन्नेपल्ली भी हैं। इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को मिली है। वह पहले दौर में किरण जॉर्ज का सामना करेंगे। वहीं महिला एकल में दुनिया की नंबर 40 तन्वी शर्मा भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। भारत की कमान संभालेंगी। तन्वी शर्मा, पिछले साल बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप और यूएस ओपन में उप विजेता रही हैं। उनके साथ महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में तस्नीम मीर, मालविका बंसोड़, रक्षिता रामराज और इशारानी बरुआ होंगी। ओलंपिक पद विजेता पीवी संधु ने इस टूर्मामेंट से पहले ही नाम वापसी ले लिया था। वहीं महिला युगल के मुख्य ड्रॉ में भारत का प्रतिनिधित्व अश्विनी भट और शिखा गौतम की जोड़ी करेगी। गिरजा/ईएमएस 24 फरवरी2026