इन्दौर (ईएमएस) समीपस्थ ग्राम कुमारिया राव में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई का राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई का आवासीय शिविर आवासीय शिविर आयोजित किया गया जिसमें अनेक जागरूकता तथा प्रेरणादायी सेवाकार्य किये गये। शिविर की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। तत्पश्चात छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल जाकर वहां के बच्चों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु जागरूक किया। इसके अलावा रेड रिबन क्लब की गतिविधियों के तहत एचआईवी एड्स से बचाव के उपाय ग्रामीणों को बताया तथा नशा नहीं करने हेतु समझाइश दी। शिविर के बौद्धिक चर्चा सत्र के तहत थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर ने साइबर सेल की कार्यवाही तथा सोशल मीडिया से संबंधित फ्रॉड से बचाव के उपाय व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी, सुश्री नेहा सिंह ने महिला अपराध शाखा की कार्यवाही की प्रक्रिया बताई।