क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


- नाक की हड्डी टूटी, एडवोकेट ने अस्पताल पहुंचाया राजगढ़(ईएमएस)l जिले के खिलचीपुर में बीती रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ जिसमें बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार 24 वर्षीय धनश्याम सौंधिया को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में धनश्याम की नाक की हड्डी टूट गई और उसके चेहरे पर गहरी चोटें आईं। घटनास्थल पर काफी खून बह गया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एडवोकेट नासिर खान ने घायल युवक को देखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार से धनश्याम को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया और उसे भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने धनश्याम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे राजस्थान के झालावाड़ ले गए। पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-निखिल/राजगढ़ /24/2/2026