क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। कोतवाली थानान्तर्गत नटबाबा की गली दीक्षितपुरामें अत्याधिक शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नटबाबा की गली दीक्षितपुरा निवासी श्रीमती रूबी सेन के पति सूरज सेन अत्याधिक शराब पीने के आदि थे। कल शाम रूबी सेन को पता चला कि उसके पति की अत्याधिक शराब पीने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लेते हुए मृतक केे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।