क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। चरगवां थानान्तर्गत कल एक युवक ग्राम सेमरा के समीप बरखेड़ा नहर में नहाने गया था जहां सुबह 9 बजे नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया है। चरगवां पुलिस ने घटना के संबंध में बताया ग्राम सेमरा निवासी नितेश मेहरा का बड़ा भाई सचिन मेहरा गांव के पास बरखेड़ा नहर में नहाने गया था जब वह दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटा तो नितेश ने उसकी तलाश की लेकिन सचिन का पता नहीं चल रहा था। नहर के समीप पहुंचे नितेश को श्याम लाल भूमिया ने बताया कि नहर के समीप उसके भाई सचिन के कपड़े व एटीएम कार्ड रखा था वहीं उसका कुछ पता नहीं चल रहा है वहीं उसके साथ नहाने गये उसका साथी कमलेश ठाकुर घर लौट आया है। संभवत: नहाने के दौरान नहर के पानी में डूबने से सचिन की मौत हो गई है। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026