- जालसाज दोस्त पर धोखाधडी का मामला दर्ज जबलपुर, (ईएमएस)। बरेला थानान्तर्गत ग्राम सिलुआ में एक किसान ने वर्ष 2014 में मेनरोड स्थित 7 हजार 6 सौ 23 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी जमीन की कीमत ज्यादा होने के कारण किसान की जमा पूंजी खत्म हो गई थी जिसके कारण उसे खेती किसानी के काम में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए किसान ने अपने एक मित्र से 11 लाख रूपए उधार ले लिये कुछ माह बाद उधारी देने वाले दोस्त ने किसान से कहा कि तुम्हारे ब्याज समेत 26 लाख रूपए हो गए है उसे वापिस करो। रिश्तेदारों व दोस्तों से पैसा उधार लेने पर भी रकम पूरी नहीं हो रही थी। एक दिन किसान उधारी देने वाला दोस्त कलेक्ट्रेट में उसे मिला उसने कहा कि जमीन हमारे नाम पर कर दो तो तुम्हारे पास पैसे हो जायेंगे किसान से उक्त जमीन गिरवी विक्रय अनुबंध दोस्त ने 26 लाख रूपए में करा लिया लेकिन 15 लाख रूपए नहीं दिए किसान की शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि उसके दोस्त ने उसे अवैधानिक कर्ज देकर अत्याधिक ब्याज लगाया है वहीं आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर कर डरा धमका कर जमीन अपने नाम पर कराकर धोखाधड़ी की है। बरेला पुलिस ने बताया कि ग्राम सिलुआ निवासी ब्रजेश दुबे ने वर्ष 2014 में ग्राम सिलुआ में प्रदीप झारिया से मेनरोड स्थित 7 हजार 6 सौ 23 वर्गफुट का प्लाट खरीदा था प्लाट की कीमत ज्यादा होने के कारण ब्रजेश को खेती किसानी में पैसे की तंगी होने लगी यह बात बताते हुए उसने अपने साथी शुभम चौबे से पैसे उधार मांगे शुभम ने चैक के माध्यम से ब्रजेश को 11 लाख रूपए उधार दिए थे कुछ माह बाद शुभम ने ब्रजेश से कहा कि तुम्हारे ब्याज समेत 26 लाख रूपए हो गये हैं जिसे जल्द लौटा दो। ब्रजेश ने किसी तरह अपने जान पहचान के लोगों और सजे संबंधियों से आर्थिक मदद हासिल की लेकिन रकम पूरी नहीं हो पा रही थी। शुभम नेउसे डरा-धमका कहा कि अपनी जमीन मेरे नाम करवा दो तब तुम्हारे पास पैसे हो जायेंगे एक दिन कलेक्ट्रेट में शुभम को ब्रजेश मिला और उसने ब्रजेश से जमीन को २६ लाख रूपए में गिरवी रखने बिक्री अनुबंध करवा लिया। जिसके एवज में ब्रजेश को 11 लाख रूपए ही दिऐ शिकायत पर आरोपी शुभम चौबे के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य मामलों के तहत मामला दर्ज किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026/ 02.03