नोएडा (ईएमएस)। ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत में हुई है। ग्राम लुक्सर के रहने वाले एक व्यक्ति नितिन को गोली लगी है। पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों द्वारा फायरिंग की गई ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक हत्या के एक मामले में कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। बदला लेने की नीयत से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी के दौरान गली में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक फायरिंग होने लगी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। दरअसल, 17 अगस्त 2024 को लुक्सर गांव के विनय नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने इस मामले में नितिन व उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अगस्त महीने में नितिन जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक नितिन मंगलवार को कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। जैसे वह घर से निकला। आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिस गली में फायरिंग हुई, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें बच्चे खेलते दिखाई देते हैं। एक सफाई कर्मचारी भी नाली की सफाई करने के बाद वहां मौजूद होता है। तभी वहां चार-पांच लोग आते दिखाई देते हैं. काली शर्ट पहने एक लड़का पीछे से गोली चलानी शुरू कर देता है और देखते ही देखते हड़कंप मच जाता है। गोली की आवाज सुनते ही आदमी भागने लगता है, लेकिन तभी पीछे से चाकू-बंदूक लिए लड़के उसे दौड़ाते हैं और फिर जमीन पर गिरा देते हैं और फिर गोली मारकर भाग जाते हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/फरवरी/2026