क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पुलिस ने तीन बाइक स्टंटबाजों, तुषार जाट, तनिष्क मावी और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। ये सड़कों पर, यहां तक कि पुलिस के सामने भी स्टंट करते थे और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते थे। पुलिस ने इनकी बाइक जब्त कर ली और इंस्टाग्राम से स्टंट के वीडियो भी हटवा दिए। तुषार जाट को पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने स्टंट जारी रखे थे। इनकी पहचान खजूरी निवासी तुषार जाट, तनिष्क मावी और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। इतीन बाइक भी पुलिस ने जब्त की हैं। तुषार जाट नाम के आरोपित को पुलिस ने 17 फरवरी को भी गिरफ्तार किया था। चंद ही मिनटों में उसे थाने से जमानत मिल गई थी। आराेपित ने दोस्तों के साथ स्टंट करने बंद नहीं किए थे, वह इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो डाल रहे थे।