क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। 23 फरवरी की शाम हुई इस घटना में, 12 वर्षीय नाबालिग और पीड़ित के बीच झगड़ा हुआ था। पार्क में हुए झगड़े के बाद 12 वर्षीय नाबालिग अपने घर पहुंचा और उसने पूरी बात अपने दो चचेरे भाइयों (जिनकी उम्र 13 और 17 वर्ष है) को बताई। इसके बाद तीनों नाबालिग मिलकर पीड़ित नाबालिग को ढूंढने निकले। शाम 7:22 बजे के करीब, तीनों ने पीड़ित को घेर लिया और उनके बीच फिर से मारपीट हुई। डीसीपी (पश्चिम) ने बताया कि हाथापाई के दौरान पीड़ित के सिर और गर्दन पर जोरदार प्रहार किए गए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।