- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, पड़ताल जारी जबलपुर, (ईएमएस)। विजयनगर में किराए के मकान में रह रहे अमित कुशवाहा नामक युवक ने अपनी ही विधवा महिला मकान मालिक गीता बेन के दस लाख रूपए हड़प लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि अब वह न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही यह बता रहा है वह पैसे कहां है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में विजयनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजयनगर निवासी गीता बेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास जिन्हें वर्ष 2022 में पैरालाईसिस हुआ था। उस दौरान नर्सिंग करने वाले अमित कुशवाहा से मुलाकात हुई थी, जो उसकी सास का इलाज कर रहा था। बाद में अमित कुशवाहा उसके घर पर किरायेदार के रूप में रहने लगा। महिला के अनुसार इस बीच उसके पति भी बीमार हो गये और बीमार रहते 14 दिसंबर 22 को उनका स्वर्गवास हो गया था। पति का इलाज भी अमित कुशवाहा की देखरेख में ही किया गया था। पुलिस को बताया कि अमित कुशवाहा द्वारा समय समय पर उससे धन राशि ली जाती रही। उसी दौरान उसकी जमीन बिकी हुयी थी, जिसका पैसा बैंक में रखा था। पति का इलाज अमित कुशवाहा के द्वारा भोपाल साई हास्पिटल में कराया गया था। अस्पताल में हुए खर्च का पैसा उसने अमित कुशवाहा को दिया था। पति का स्वर्गवास होने के बाद अमित कुशवाहा ने कहा कि इलाज के हास्पिटल के 30 हजार रूपये का बिल और देना है। उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है।इस पर अमित ने कहा कि आप ब्लैंक चैक साईन करके दे दो बिल मैं भर दूंगा।अमित के कहे अनुसार उसने ब्लैंक चैक दस्तखत कर दि दिया। इसके बाद उसे पैसेां की आवश्यकता हुयी तो उसने नम्बर 2025 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से स्टेटमेंट निकलवाया जिस पर पता चला कि अमित कुशवाहा द्वारा शैलेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में उसके उसी चैक के माध्यम से 16 जनवरी 23 को 10 लाख रूपये डाल दिये गये। अमित कुशवाहा द्वारा अक्टूबर 2024 मे 20 हजार रूपये अलग से अपनी मां के इलाज के लिये लिये गये थे। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 के अंत में उसने डॉक्टर अमित कुशवाहा से 14 जनवरी 26 केा उसके 10 लाख रूपये वापस करने के लिये कहा तो अमित कुशवाहा कहने लगा कि उक्त राशि की एफडी करवा दी है, अब अमित कुशवाहा न ही उसे राशि वापस कर रहा है और न ही एफडी के बारे में बता रहा है। उसके रूपए मांगने पर धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पडताल आरंभ कर दी है। अजय पाठक / मोनिका / 24 फरवरी 2026