क्षेत्रीय
24-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। टीटी नगर थाना इलाके में जनजातीय संग्रहालय में बाबू के सरकारी आवास से चोरो ने पांच लाख की रकम चोरी कर ली। बदमाशो ने सूने मकान में अंदर के दरवाजों का ताला खोलकर चोरी की वारदात की है। घटना के समय पीड़ित अपने गृह नगर रीवा गए हुए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय अर्श प्रताप, सिंह तुलसी नगर में सरकारी आवास में पत्नि के साथ रहते हैं। अर्श श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय में ग्रेड तीन पर पदस्थ हैं। अपनी शिकायत में उन्होनें बताया की बीती 6 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ अपने गृह नगर रीवा गए थे। जहां से वह सोमवार को वापस लौटे। घर आकर देखा उन्होंने तो बाहर के दरवाजे पर ताला लगा था, लेकिन अंदर दरवाजों पर लगे ताले टूटे थे। चैक करने रर लॉकर ने रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारो की नकदी गायब थी। जुनेद / 24 फरवरी