क्षेत्रीय
भोपाल(ईएमएस)। हबीबगंज पुलिस के पीछा करने पर आरोपी शराब से लदी कार छोड़ कर फरार हुए तस्कर की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना पर फोर्ड कार को बारह नंबर बस स्टाप के पास रोकना का प्रयास किया गया था, लेकिन चालक तेज स्पीड से कैपियन स्कूल की ओर भागा। पुलिस ने उसका पीछा किया तब चालक केंद्रीय पर्यावरण भवन के सामने कार छोड़कर भाग गया। कार से 21 कार्टून शराब बरामद की गई थी। जुनेद / 24 फरवरी