वाराणसी (ईएमएस)। केंद्रीय पर्यटन सचिव वत्स कृष्ण ने सारनाथ के पुरावसेशों को देखा।संग्रहालय में उन्होंने राष्ट्रीय चिन्ह और उत्खनन स्थल में धमेख स्तूप के रखरखाव पर चर्चा की। सचिव का पुरातात्विक संग्रहालय में उप अधीक्षक पुरातात्विक अनिल सिंह और ज़े राजू ने स्वागत किया। इस दौरान जर्मनी के पर्यटक माइकल के साथ बातचीत की। इस दौरान पर्यटन महानिदेशक वेदपति मिश्रा, नितिन द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके पूर्व पर्यटन सचिव ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में प्रस्तावित 13 अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के बाद धाम की भव्यता भी देखी। डॉ नरसिंह राम/ईएमएस/24/02/2026