राज्य
24-Feb-2026
...


ठेले, स्टूल, पान पार्लर, भट्टी, टेबिल, कुर्सी, गुमठी, गन्ने की चरखी सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नाली पर बनें अवैध चबूतरे, अवैध छप्पर, अवैध झुग्गी, भवन निर्माण सामग्री, सब्जी, टेडिवियर, रजाई, गद्दे, कपड़े, वेल्डिंग, कबाड़े की दुकान एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहनों व अन्य अतिक्रमण को हटवाकर ठेले, स्टूल, पान पार्लर, भट्टी, टेबिल, कुर्सी, गुमठी, गन्ने की चरखी सहित विभिन्न प्रकार के सामानों को जप्त किया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कोलार चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, जे.के. हास्पिटल, ललिता नगर, बंजारी चौराहा, कटियार मार्केट, फाइन एवेन्यू, सलैया, बांसखेड़ी, जवाहर चौक, मालवीय नगर, बिड़ला मंदिर, सतपुडा भवन, एम.पी. नगर जोन-01-02, आकाश कोचिंग, चेतक ब्रिज, कस्तुरबा नगर, अयोध्या एक्सटेंशन, इन्द्रपुरी, रत्नागिरी चौराहा, रायसेन रोड, पटेल नगर, आनंद नगर चौराहा, रायसेन रोड वाईन शॉप, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, अशोका गार्डन, पुष्पा नगर, बाग फरहत अफजा, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, पीरगेट, मोती मस्जिद, इब्राहिमपुरा, रम्भा टाकीज, जहांगीराबाद मार्केट, शब्बन चौराहा, भानपुर चौराहा आदि क्षेत्रों में पुष्पा नगर से 01 अवैध झुग्गी, पीरगेट मंदिर के पीछे से 01 अवैध चबूतरा, मालवीय नगर पत्रकार भवन के पास से 01 अवैध छप्पर को तोड़ा तथा अयोध्या एक्सटेंशन से भवन निर्माण सामग्री व विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सब्जी, टेडिवियर, रजाई, गद्दे, कपड़े, वेल्डिंग, कबाड़े की दुकान एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहनों व अन्य अतिक्रमण को हटवाकर 04 ठेले, 13 स्टूल, 01 पान पार्लर, 01 भट्टी, 07 टेबिल, 60 कुर्सी, 01 गुमठी तथा 02 गन्ने की चरखी सहित विभिन्न प्रकार के सामानों को जप्त किया। हरि प्रसाद पाल / 24 फरवरी, 2026