हाका पार्टी ने 25 पशुओं को सड़कों से हटाया 04 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 31 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा व हाका पार्टी ने 25 पशुओं को सड़कों से हटाया एवं 04 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के मंत्रालय, आसाराम चौराहा, जेल रोड, नयापुरा, करोद चौराहा, भोपाल हास्पिटल, भानपुर, करोद मंडी, नर्मदापुरम रोड, भेल संगम, बाग सेवनिया, कटारा बर्राई, जंबूरी बरखेड़ा भेल, जवाहर चौक, अटल पथ, मिंटो हॉल, लालघाटी आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 31 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 25 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 04 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजने भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 24 फरवरी, 2026