क्षेत्रीय
24-Feb-2026


खरगोन (ईएमएस)। परम पूज्य परम आलय जी की प्रेरणा से दिनांक 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक सुबह 6.30 से 8 बजे तक तीन दिवसीय नए दृष्टिकोण वाले शिविर का आयोजन ग्राम मोठापुरा (लिक्खी) में किया जा रहा है। सही आहार,सही व्यायाम तथा सही ध्यान से जीवन को विकसित करने के प्रयोग किए जायेगे। प्रयोग नित्यानंद जी (जितेंद्र भावसार) द्वारा करवाए जायेगे। ग्राम के श्री दिनेश पाटीदार जी ने बताया की नियमित प्रयोग से शारीरिक,मानसिक तथा आध्यात्मिक जीवन को शक्तिशाली बना सकते है तथा अनेक बीमारियों गैस ,कब्ज, एसिडिटी,मोटापा, केंसर,ब्लडप्रेशर,शुगर, थायराइड, दमा,अस्थमा ,टीबी, अर्थराइटिस, सायटिका सर्वाइकल घुटने पीठ कमर के दर्द, तनाव,बैचेनी,नींद नहीं आना तथा डिप्रेशन आदि से मुक्त हो सकते है ईएमएस/ नाजिम शेख/ 24 फरवरी 2026