लाखों रुपए के पौधों के साथ एक गिरफ्तार खरगोन (ईएमएस)। भगवानपुरा। पुलिस जिले में अवैध गांजे की तस्करी के साथ ही इसकी खेती पर भी निगरानी रख रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थ बिक्री सहित उत्पादन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने भगवानपुरा क्षेत्र में परंपरागत फसल के बीच हो रही गांजे की खेती उजागर करते हुए 53, 7500 रुपये मूल्य के गांजा पौधे एक खेत से उखाड़े है। कार्रवाई में गांजा खेती करने वाले को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम मदनी खुर्द के रहने वाले सुभाष ने अपने खेतों में मक्का फसल के बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये थे। इसकी सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। खेत में दबिश के दौरान सुभाष पिता मंगलिया कनासे निवासी मदनी खुर्द को हिरासत में लिया। सर्चिंग करने के दौरान हरे गांजे के पौधे लहलहाते नजर आए। पुलिस टीम ने खेत से मक्का फसल के बीच 266 गांजा पौधे उखाड़कर जब्त किए। इन पौधों का वजन 107.500 किलोग्राम होकर 53,7500 रुपये आंकी गई है। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 24 फरवरी 2026