क्षेत्रीय
24-Feb-2026


खरगोन (ईएमएस)। 27 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह 6.30 से 8 बजे तक तीन दिवसीय नए दृष्टिकोण वाले शिविर का आयोजन ग्राम मोठापुरा (लिक्खी) में किया जाएगा। शिविर में जितेंद्र भावसार सही आहार, सही व्यायाम तथा सही ध्यान से जीवन को विकसित करने के प्रयोग सिखाएंगे। ग्राम के दिनेश पाटीदार ने बताया की नियमित प्रयोग से शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक जीवन को शक्तिशाली बना सकते है। शिविर से नियमित जुड़े मोहन जायसवाल ने बताया कि शिविर में सिखाए गए व्यायाम, योग क्रियाओं के माध्यम से अनेक बीमारियों गैस , कब्ज, एसिडिटी, मोटापा, केंसर, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, दमा, अस्थमा, टीबी, अर्थराइटिस, सायटिका सर्वाइकल घुटने पीठ कमर के दर्द, तनाव, बैचेनी, नींद नहीं आना तथा डिप्रेशन आदि से मुक्त हो सकते है। शिविर समाप्ति के बाद स्वास्थवर्धक 15 से 20 प्रकार का अदृश्य नाश्ता भी शिविरार्थियों को दिया जाएगा। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 24 फरवरी 2026