क्षेत्रीय
24-Feb-2026


खरगोन (ईएमएस)। मप्र शिक्षक संघ अखिल भारतीय इकाई के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर कान्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में दो दिवसीय डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य एआई युग में एकात्मक मानव दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मप्र संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीरसिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष संजय राउत ने अपने सहभागिता की। संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र पाटीदार ने बताया इंटरनेशनल कांफ्रेस में आज के की नोट स्पीकर राकेश कपूर (सेवानिवृत उप सेना प्रमुख) ने राष्ट्रीय सुरक्षा और एआई प्रेरित युग मे आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा की चुनौतीया विषय पर मार्गदर्शन किया। विरासत और विकास का संतुलन अनिवार्य विषय पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मार्गदर्शन किया। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 24 फरवरी 2026