■ अतीश दीपंकर भागलपुर (ईएमएस) | भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर थाना अंतर्गत एनएच 31 पर खगड़िया से आ रही एक बस और नवगछिया की ओर से जा रही दो छोटी गाड़ियों में टक्कर हो गई ! जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई !इसकी पुष्टि अस्पताल लाने के बाद हुई । मृतक चारों की पहचान हो गई है। एक का नाम कुणाल कुमार, उम्र 6 वर्ष, पिता अमन निषाद, साकिन मारर, थाना मोरकाही, जिला खगरडिया है। दूसरे का नाम कटिहार जिला के पोठीया थाना के समेली ग्राम के शिबू मंडल के पुत्र अरविंद मंडल है। तीसरा व्यक्ति 35 वर्षीय पूर्मी देवी तथा उनका पति 40 वर्षीय सुनील दास भीट्टा, इस्माइलपुर भागलपुर के हैं। शेष,6 घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की देख-रेख में की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर, अंचलाधिकारी बिहपुर घटना स्थल का भ्रमण कर घायल लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। एनएच पर यातायात की व्यवस्था सामान्य है। मोटरयान निरीक्षक के द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है।