खेल
24-Feb-2026
...


कैंडी (ईएमएस) । इंग्लैंड ने मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंग्लिश टीम ने सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीता है। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने 165 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 8 विकेट पर चेज कर लिया। जोफ्रा आर्चर ने चौका मारकर जीत दिलाई। कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रन की पारी खेली। विल जैक्स ने नाबाद 28 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके। उस्मान तारिक को दो विकेट मिले। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। सुबोध/२४-०२-२०२६