राष्ट्रीय
25-Feb-2026


मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया था उद्घाटन खजुराहो (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह का आयोजन 18 फरवरी से 26 फरवरी तक के लिए किया गया था। इस नृत्य महोत्सव में विभिन्न स्थानों के शास्त्रीय नृत्य और लोक कलाकारों की प्रतियोगिताएं चल रही थी। प्रतिदिन सांस्कृतिक यात्रा निकाली जा रही थी। सोमवार को अचानक अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के समापन की घोषणा कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक रंग के इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सरकार द्वारा एग्री इंडस्ट्रीज विकास चैंबर को दी थी। संस्कृति विभाग और सरकार ने इस कार्यक्रम में कोई आर्थिक मदद नहीं की। आर्थिक कारणों से चार दिन पहले ही कार्यक्रम समाप्त घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जो टीमे विभिन्न राज्यों ऒर अन्य स्थानों से आई थी। उनके होटल रहने और खाने-पीने की व्यवस्था आयोजक नहीं कर पा रहे थे। जिसके कारण आयौजक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी। इस मामले में तहसीलदार राजनगर का कहना है। खजुराहो के कुछ होटल संचालकों ने भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की है। उसकी जांच कर रहे हैं। बहरहाल खजुराहो का पहला अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव कार्यक्रम सरकार की बेरुखी के कारण समय के पहले खत्म हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हो रही है। एसजे/ 25 फरवरी /2026