नई दिल्ली (ईएमएस)। तिलक नगर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में तीन नाबालिगों ने एक 15 वर्षीय किशोर की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले बल्लेबाजी करने को लेकर 12 वर्षीय बच्चे और मृतक के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बच्चे ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर किशोर पर हमला किया। आरोप है कि बच्चे ने इस झगड़े की जानकारी घर पर दे दी। इसके बाद वह अपने दो चचेरे नाबालिग भाइयों (13 और 17 वर्षीय) के साथ नाबालिग की तलाश में निकल पड़ा। शाम को तीनों ने किशोर को घेर लिया और बैट से उसके सिर व गर्दन पर कई वार किए। इससे किशोर बेसुध हो गया, लेकिन बच्चा और उसके चचेरे भाई उस पर बैट से हमला करते रहे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026