क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। वाराणसी जनपद के किसान भाईयो को वर्ष 2025-26 मे कृषि विभाग द्वारा संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजना, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेण्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यिू एव अन्य योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के कृषियंत्रों/कृषिरक्षा उपकरणों इत्यादि पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग दिनांक 25 फ़रवरी,2026 को दोपहर 12ः00 बजे से प्रारम्भ हो गयी है, जो दिनांक 04 मार्च, 2026 को रात्रि 12ः00 बजे (कट ऑफ डेट) तक की जायेगी। यंत्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर किसान कार्नर के अन्तर्गत ‘यंत्र बुकिंग प्रारम्भ’ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विभागीय बेवसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियो का चयन होने की तिथि से अधिकतम 10 दिनों अथवा उससे पूर्व कृषियंत्र का क्रय कर, क्रय रसीद, यंत्र का फोटो एवं सम्बन्धित अभिलेख विभागीय वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in एवं https://upyantratracking.in पर अपलोड कराना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु किसान भाई विकासखण्ड मे सहायक विकास अधिकारी (कृषि) एवं जनपद स्तर पर कलेक्ट्री फार्म चॉदपुर स्थित उप कृषि निदेशक, वाराणसी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। कृपया कृषक भाई उपरोक्तानुसार सूचित होना चाहें। डॉ नरसिंह राम / 25 फरवरी /2026