क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी से एक बार बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया है। द्वारका के अक्षरधाम अपार्टमेंट के सामने स्थित मार्केट में मंगलवार तड़के 3:00 बजे के एक लिफ्ट में तीन लोग फंस गए। काफी देर तक उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की। जब लगा कि उनका दम घुटने वाला है तो पुलिस को कॉल करके सूचना दी। तड़के 3:30 बजे के आसपास द्वारका साउथ थाना और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 1 घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद लिफ्ट को कई जगह से कटर से काटकर तीनों लोगों को बाहर निकालकर बचाया गया। फायर कंट्रोल रूम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर द्वारका फायर स्टेशन से एसटीओ मुकुल भारद्वाज की देखरेख में 10 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम भेजी गई थी। उन्होंने सेकंड और फर्स्ट फ्लोर के बीच में फंसे हुए लिफ्ट के अंदर से लोगों को निकाला। पूछताछ में पता चला कि जो लोग लिफ्ट में फंसे थे उनकी सकेंड फ्लोर पर शॉप है, जो उन्होंने रेंट पर लिया था। सोमवार को देर तक वहां रेनोवेशन का काम चल रहा था। तड़के तीन बजे के बाद तीनों वहां से लिफ्ट से निकल रहे थे और फंस गए। लिफ्ट में फंसे तीनों लोग द्वारका मोड़ के पास भगवती गार्डन और अमराई गांव इलाके के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले भी राजेंद्र प्लेस एरिया से लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया था। घटना में एक साथ 10 साल फंस गए थे। जिनमें कई महिलाएं शामिल थीं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026