क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद के चंदना संभाग का संभागीय अधिवेशन संभाग अध्यक्ष श्रीमती संध्या कौशल एवं संभाग सचिव श्रीमती श्वेता मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन ने की। ध्वजारोहण दिनेश कौशल, प्रमोद मोदी, मंडप उद्घाटन सतीश जैन वर्धमान, सत्येंद्र जैन जग्गू, सुबोध कामरेड, प्रवीण मोदी, प्रदीप जैन लक्ष्मी एवं दीप प्रज्ज्वलन श्रीमती विमला चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कुसुम जैन, श्रीमती विजयलक्ष्मी ने किया। वरिष्ठ महिला पदाधिकारी में श्रीमती रानी जैन, मणि, सुषमा, मीना, शशि प्रभा, चित्रा, उषा, कल्पना, सुनीता मैक्स, डॉक्टर संध्या जैन, राजकुमारी, रेखा विनोद, पूजा, मनीषा, रीता, पुष्पा, मंजुलता, नीरा, संजना आदि उपस्थित रहीं। श्रीमती नेहल, श्रीमती शिल्पी, श्रीमती मनीषा और श्रीमती शिवानी ने स्वागत नृत्य एवं मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अधिवेशन में बैनर प्रेजेंटेशन, कलश सजाओ प्रतियोगिता, एल्बम प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के लकी ड्रॉ के अंतर्गत गिफ्ट प्रदान किए गए। मंच संचालन श्रीमती साधना बड़कुल, श्रीमती निशा चौधरी, श्रीमती संध्या शांत एवं श्रीमती मंजुला ने किया। सेवा कार्य के अंतर्गत एक जरूरतमंद लड़के को गैस चूल्हा संभाग सचिव श्रीमती श्वेता मोदी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चंदना संभाग की लगभग 12 शाखाओं जिसमें लॉर्डगंज शाखा अध्यक्ष श्रीमती पूजा विद्यार्थी, पार्श्वनाथ शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन, बाजना मठ शाखा अध्यक्ष श्रीमती निधि जैन, रांझी शाखा अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी जैन के अतिरिक्त सभी शाखाओं के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी शाखाओं को धार्मिक , सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, पर्यावरण सभी क्षेत्र में उच्चतम कार्य हेतु अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में चेलना संभाग अध्यक्ष श्रीमती सविता, मनोरमा संभाग अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता, सुंदरी संभाग अध्यक्ष श्रीमती मौली के अतिरिक्त सभी शाखाओं के केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती श्वेता मोदी ने किया। सुनील साहू / मोनिका / 25 फरवरी 2026